टीम एबीएन, हजारीबाग। शहर के न्यू एरिया, दूसरी गली स्थित हिंदू राष्ट्र संघ के प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को सदर विधायक मनीष जायसवाल का भव्य स्वागत हुआ। संघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि भूषण केशरी के नेतृत्व में संघ के नवयुवकों ने बड़े ही आत्मीयता के साथ अंग-वस्त्र ओढ़ाकर और श्रीमद् भागवत गीता भेंटकर उनका भव्य स्वागत किया। विधायक मनीष जायसवाल ने यहां संघ के सदस्यों के साथ सनातन धर्म की रक्षा और मजबूती को लेकर संघ के सदस्यों के साथ लंबी चर्चा-परिचर्चा की। मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष शशि भुषण केशरी के अलावे मनीष शर्मा, दीप प्रकाश नारायण, कुश सिन्हा, संतोष वर्मा, रंजीत चटर्जी, सुनील सिंह, संतोष प्रजापति, संदीप पांडेय, अनिल यादव, साईं नाथ शर्मा, विवेक कुमार, उदय कुमार, प्रीत गुप्ता, बबलू प्रजापति, पवन कुमार, अमर सिन्हा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse