बिष्णुगढ़ : प्रवासी मजदूर सोबरन महतो की ट्रेन से गिरकर मौत

 

टीम एबीएन, विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला रूक नहीं रहा है। लगातार उनकी मौत की खबर आ रही है। इसी क्रम में विष्णुगढ प्रखंड के एक और मजदूर की मौत गुजरात से घर लौटते क्रम में गुरुवार सुबह को हो गई। बताया जाता कि बिष्णुगढ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिरैय सरैयाटांड निवासी सरयू महतो के 38 वर्षीय पुत्र सोबरन महतो की गुजरात से घर लौटने के क्रम में उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच ट्रेन से गिरकर मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनो का रो रोककर बुरा हाल है। ट्रेन से गिरने के कारणों के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। मृतक सोबरन महतो अपने पीछे पुत्र सुनिल कुमार (16) एवं पुत्री लक्ष्मी कुमारी (14) को छोड़ गया। वहीं इस घटना को लेकर प्रवासी मजदूरों के हितार्थ में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकंदर अली ने इस दु:खद को घटना को लेकर संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि झारखंड के नौजवानों की मौत के मुंह में समा जाने की यह पहली घटना नहीं है। पिछले 16 अक्टूबर 2022 को विष्णुगढ प्रखंड अंतर्गत बन्दखारो के प्रवासी मजदूर की मलेशिया में मौत हुई हैं। जिनका शव अभी भी मलेशिया में पड़ा हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse