टीम एबीएन, हजारीबाग। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हार टोली, हजारीबाग में सीबीएसई के तत्वावधान में फेज 2 के अंतर्गत स्वरचित कहानी लेखन प्रतियोगिता में विद्यालय के भैया-बहनों ने भाग लिया। स्वरचित कहानी लेखन प्रतियोगिता में कक्षा पांचवी से दसवीं में पढ़ने वाले भैया- बहनों ने सीबीएसई गाइड लाइन के अनुसार 7 कहानियों का अध्ययन के बाद एक स्वरचित कहानी का निर्माण किया एवं प्रतियोगिता में स्वरचित कहानी को लिखा। स्वरचित कहानी लेखन प्रतियोगिता विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य करुणेश कुमार मिश्र एवं आचार्य नरेंद्र कुमार सिन्हा के निर्देशन में संपन्न हुआ।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse