हजारीबाग : प्रदेश संगठन महामंत्री का सदर विधायक कार्यालय में भव्य स्वागत

 

टीम एबीएन, हजारीबाग। भारतीय जनता पार्टी के झारखण्ड संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह बुधवार की देर शाम को धनबाद से रांची लौटने के क्रम में हजारीबाग के विशेश्वर दयाल जायसवाल पथ स्थित हजारीबाग सदर विधायक कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यालय का अवलोकन किया और सदर विधायक मनीष जायसवाल द्वारा विगत करीब आठ वर्षों से किए गए विकास कार्यों की पूरी जानकारी ली और संगठनात्मक मजबूती को लेकर चर्चा की। इस दौरान सदर विधायक मनीष जायसवाल ने अपने विधायक कार्यालय के क्रियाकलापों के संचालन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी। उन्होंने अपने अब तक के कार्यकाल की रिपोर्ट कार्ड के साथ संगठनात्मक मजबूती को लेकर किए गए विशेष कार्यों की भी विस्तृत जानकारी और रिपोर्ट उन्हें दी। तत्पश्चात विधायक मनीष जायसवाल ने अपने कार्यालय सभागार में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह का अंग-वस्त्र भेंटकर और पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया। मौके पर भाजपा के कई गणमान्य अधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद रहे। सदर विधायक मनीष जायसवाल के कार्यालय संचालन प्रक्रिया और उनके द्वारा किये जा रहे हैं सेवा और विकास के कार्यों को जानकर संगठन महामंत्री ने खुशी भी जतायी। तत्पश्चात विधायक मनीष जायसवाल द्वारा संचालित छठ महापर्व को लेकर छठ व्रतियों के बीच साड़ी वितरण अभियान को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने विधानसभा क्षेत्र किससे करो छात्रवृत्ति माता बहनों के बीच साड़ी का वितरण किया। विधायक मनीष जायसवाल ने स्वच्छ हजारीबाग, समृद्ध हजारीबाग अभियान के तहत प्लास्टिक मुक्ति के तहत हजारीबाग वासियों में जन जागृति लाने हेतु कपड़े के थैले का वितरण वृहद स्तर पर करने का निर्णय लिया है। संगठन महामंत्री के हाथों विधायक कार्यालय परिसर में उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच कपड़े के थैले का भी वितरण किया गया। मौके पर संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने सदर विधायक मनीष जायसवाल द्वारा स्थापित सेवा कार्यालय के संचालन प्रक्रिया और उनके द्वारा जन जरूरत को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की साथ ही उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता जन सेवा के कार्यों को विशेष प्राथमिकता देते हैं। हम समाज के हर एक सुख दुख में जरूरतमंद लोगों की जरूरतों को पुरा करने का हरसंभव प्रयास करते हैं। हमारी यही परंपरा और संस्कार हमें अन्य राजनीतिक दलों से अलग बनाती है और हमारे अंदर जनसेवा के साथ राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करती है। विधायक मनीष जायसवाल ने कहा की संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह द्वारा प्राप्त मार्गदर्शन निश्चित रूप से आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी संगठन के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उनका मार्गदर्शन हम पार्टी कार्यकर्ताओं में भी एक नई उत्साह और ऊर्जा का संचार कर गया। मौके पर हजारीबाग की मेयर रोशनी तिर्की और भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव सहित विभिन्न मंच मोर्चा के अध्यक्षों के साथ सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse