टीम एबीएन, नौडीहा बाजार (पलामू)। नौडीहा बाजार पेट्रोल पम्प के समीप आज सुबह करीब 3 बजे बिहार से बालू लादकर छतरपुर की ओर ट्रैक्टर जा रहा था। तभी अचानक ड्राइवर की आंख झपकने से संतुलन खो गया और ट्रैक्टर खाई गिर गया। जिससे ट्रैक्टर के डाले पर बैठे मजदूर डाले के नीचे दब गये। दोनों मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक की पहचान छतरपुर थाना के चीरु पंचायत के विनय साव और नरेश मिस्त्री का पुत्र है। मृतक दोनों एक ही गांव का रहने वाला है और दोनों का नाम राहुल कुमार है एक की उम्र 16 और दूसरे की 18 बतायी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रंजीत प्रसाद यादव अपने दल बल के साथ घटनास्थल पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आये और मृतक के परिजनों को सूचना दी। घटना की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि बालू माफिया रात में अवैध रूप बालू का उठाव करते हैं। उच्च कीमत बालू का कारोबार करते हैं। समाचार लिखे जाने तक शव पोस्टर्माटम के लिए नहीं भेजा गया था। मृतक के परिजन मुआवजा के लिए अड़े हुए थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse