बंगाल की खाड़ी में उठने वाला चक्रवाती तूफान खराब कर सकता है दीवाली

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि गुरुवार को एक कम दबाव का क्षेत्र बनने और उसके पश्चिम-उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही इसके शनिवार की सुबह तक इसके और अधिक प्रबल होने की संभावना है। इससे अगले 48 घंटों यानी सोमवार तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में बदलने की पूर्ण संभावना है। आपको बता दें कि 24 अक्टूबर को देश में दीपावली का त्योहार मनाया जायेगा। आईएमडी ने कहा कि एक ट्रफ रेखा चक्रवाती परिसंचरण से उत्तरी अंडमान सागर और इसके पड़ोस से निचले क्षोभमंडल स्तरों में बंगाल की दक्षिण खाड़ी में तमिलनाडु तट तक चल रही है। इसके कारण शनिवार तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने कहा, 19-22 अक्टूबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में व्यापक रूप से अलग-अलग जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। अगले दो दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा के अधिक हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse