लगातर छठा साल... हजारीबाग में आस्था के साथ प्रज्ज्वलित हुआ "आपका एक दीया शहीदों के नाम"

 

टीम एबीएन, हजारीबाग। दीपावली पूर्व संध्या बुधवार को स्थानीय परिसदन के समक्ष अवस्थित शहीद स्मारक स्थल में लगातर छठे वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ "आपका एक दिया शहीदों के नाम" कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस भव्य कार्यक्रम से पूर्व यहां प्रति वर्ष की भांति वर्तमान वर्ष भी पहले लगातर तीन दिनों तक पूरे स्मारक स्थल को साफ-सफाई कर स्वच्छ बनाया गया। तत्पश्चात शाम ढलते ही 3001 दीये की दीपमालाओं से इसे रौशन किया गया और शहीदों की शहादत को याद किया गया। आस्था के साथ शहीदों की याद में जब दीये जगमगाए तो चहुंओर शौर्य और उजास छा गया। दीपों से प्रस्फुटित होती रोशनी प्रत्येक चेहरे पर गर्व की अनुभूति करा रही थी। सभी के दिलों में शहीदों के प्रति अपार सम्मान व कृतज्ञता का भाव झलक रहा था। यदि उनकी यादों में रोशन किए गए थे जिनके बलिदान को कभी विस्मृत नहीं किया जा सकता। मौके पर भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल, हजारीबाग की मेयर रोशनी तिर्की सहित अन्य गणमान्य उपस्थित हुए और आयोजकों का हौसला अफजाई किया। उन्होंने खुद शहीद स्मारक पर घी के दीये जलाएं और दीपावली पूर्व संध्या अपने-अपने घरों में एक दिया शहीदों के नाम जलाने की अपील समस्त हजारीबाग वासियों से की।विधायक श्री जायसवाल ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि शहीदों के सम्मान में इस कार्यक्रम को यथावत रखना हजारीबाग के लिए गौरव की बात है। मेयर रोशनी तिर्की ने भी कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि यह कार्यक्रम राष्ट्रप्रेम का जज़्बा समाज में जागृत करता है। आयोजन समिति से जुड़े सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय हुडहुडू स्थित शारीरिक और मानसिक दिव्यांग बच्चों के स्कूल से उनके द्वारा भावनाओं के रंग को भरकर तैयार किया गया दीया और स्थानीय कुम्हारों के बनाये दीये का उपयोग कर दीपमालाओं से शहीद स्मारक स्थल को जगमग करते हुए देश के अमर शहीद जवानों की शहादत को याद करने हेतु हजारीबाग शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के सभी जाति- धर्म, राजनीतिक दल, सामाजिक और धार्मिक संगठन के अलावे अन्य लोगों को एकजुट कर उनके मन में राष्ट्र प्रेम और शहीदों के प्रति सम्मान जगाना रहा है। कार्यक्रम के दौरान हजारीबाग की प्रसिद्ध आरंभ बैंड एंड अभिजीत साउंड एंड रिकॉर्डिंग स्टूडियो से जुड़े कालाकारों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीतों की प्रसूति दी। बैंड के बाल कलाकार मयंक कुमार, बांसुरी वादक शुभी, ओसिन दुबे, अभिजीत कुमार सानू ने संदेशे आते हैं, एक साथी ओर भी था, मेरा मुल्क मेरा देश, ये वतन तेरे लिए, तेरे मिट्टी में मिल जावां, वो भारत देश है मेरा, मेरे देश की धरती.. जैसी देशभक्ति गीतों की प्रसूति कर लोगों को मोहित किया वहीं सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) मेरू की बैंड प्लाटून प्रसिद्ध ब्रास बैंड में देशभक्ति गीतों की धुन से परिसर को गुलज़ार कर दिया। उद्घोषक के रूप में मनोज कुमार सिन्हा ने उपस्थित लोगों के दिलों में देशभक्ति की जज्बे जागृत किए। स्मारक स्थल में बना तीन आकर्षक सेल्फी प्वाइंट बेहद मनभावक थे, जिसमें एक में प्राकृतिक फूलों और पत्तियों से सजा हुआ था और उस पर लिखा था आपका एक दिया शहिदों के नाम, दूसरे सेल्फी प्वाइंट भी वृक्षों और झाड़ियों के बीच आन, बान और शान से लहराता तिरंगा और तीसरे में तिरंगे रंग के बीच जलते दिए के थीम के साथ लोगों को अपने संग तस्वीरों में कैद करने को मजबूर कर रहें थे। आकर्षण रंगोली के बीच जलते दीये के लौ से पुरा परिसर अलौकित हो रहा था और पूर्व सैनिक संघ के साथ कई शहीद परिवार के परिजन और कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले लोग भारत माता की जय, वंदे मातरम्, जय हिन्द के नारे से पूरे वातावरण को गुंजायमान कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि पिछले छह वर्षों से दीपावली की पूर्व संध्या आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम से हजारों दीपमालाओं की लरियों की रोशनी से जहां शहीद स्मारक रोशन हो उठता था वहीं समाज के हजारों लोग यहां जुटकर अपने नाम का दीया जलाकर देश के अमर शहीद जवानों की शहादत को सलाम करते थे और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते थे। इस दौरान दीयों की रोशनी से पूरा परिसर रौशन हो उठता था। फूलों की लरियों, तिरंगा रंग की आकर्षक रंगोलियों और आरंभ बैंड एंड रिकॉर्डिंग स्टूडियो और बीएसएफ, मेरू की ब्रास बैंड के कलाकारों की मनोहारी देशभक्ति गीतों की अनूठी प्रस्तुति के बीच दीपों से जगमगाती शहीदों की शहादत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने लोगों का हुजूम उमड़ता है। रंगोली बनाने में हो इंटरटेनमेंट कल्चरल टीम के शशि भूषण, उमेश कुमार, तनु कुमारी, ईशा कुमारी, दीपक झा और रोहित वर्मा ने विशेष सहभागिता दिया। इस आयोजन में बतौर आयोजक विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, अजय कुमार साहू, किशोरी राणा, पूर्व विधायक प्रतिनिधि शंकर चंद्र पाठक, युवा पत्रकार रवि कुमार, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी थे। मौके पर पूर्व डिप्टी मेयर आनंद देव, भैया अभिमन्यु प्रसाद, हरीश श्रीवास्तव, अनिल मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव, समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह, विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौड़, नारायण गुप्ता, झामुमो नेत्री रुचि कुजूर, कांग्रेस नेता अजय गुप्ता, डॉ भैया असीम, प्रकाश यादव, झामुमो नेता चंदन सिंह, जदयू नेता राकेश गुप्ता, मनोज सिन्हा, आरोग्यम हॉस्पिटल के निदेशक हर्ष अजमेरा, मनोज गोयल, सैयद मोहम्मद शाहबाज, रिजवान आलम, अनूप लकड़ा, राजकरण पांडेय, भैया नितेश कुमार, इंजिनियर अमन कुमार, अजय दास, चंद्रनाथ भाई पटेल, सुनिल कुमार, दिलीप गुप्ता, अनीश सिंह, आशीष सोनी, विकास सिन्हा, महेंद्र राम बिहारी, जीतन राम, जीवन मेहता, विशाल वाल्मिकी, बंटी तिवारी, रीतलाल यादव, शिवपाल यादव, रेणुका कुमारी, तनवीर अहमद, ज्योत्सना देवी, सत्यभामा, पूजा कच्छप, दीपशिखा, विवेक शर्मा, संजय शरण, डॉ. आनंद शाही, सागर कुमार, गिरधारी प्रजापति, राकेश कुमार, निकेश वर्मा, प्रह्लाद सिंह, संजय तिवारी, अरविंद कुमार, हिटलर शाही, इंद्र पंडित, जिसान, भास्कर लाल सहित हज़ारों अन्य गणमान्य लोग उपास्थित रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse