टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। चरही थाना क्षेत्र के घाटी में सड़क दुर्घटना घटना हो जाने के क्रम में तीन लोग घायल हो गये। चरही पुलिस ने बताया कि बुधवार की संध्या एक ही परिवार लोग माता, पिता और सात वर्षीय पुत्री अपनी टाटा हेरियर कार नंबर जेएच 05 सी के/1942 पर सवार होकर दरभंगा से जमशेदपुर जा रहे थे। इसी बीच चरही घाटी के सड़क घुमावदार होने के कारण कार की संतुलन बिगड़ गई और कार पलट गई। उस पर सवार माता, पिता और सात वर्षीय बच्ची घायल होगी। चरही पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए मांडू अस्पताल भेज दिया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse