टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी +2 उच्च विद्यालय, रांची के प्रांगण में कल दिनांक 20 अक्टूबर (गुरुवार) 2022 को प्रातः 11 बजे वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो होंगे। अति विशिष्ट अतिथि रांची विधायक सीपी सिंह, विशिष्ट अतिथि माध्यमिक शिक्षा निदेशक, झारखंड सुनील कुमार, गणमान्य अतिथि स्वरूप क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, रांची पुष्पा कुजूर एवं सम्माननीय अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी, रांची कमला सिंह भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ायेंगे कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। वर्ष 2022 के वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्रओं को एवं विद्यालय के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए इस अवसर पर शिक्षक/शिक्षिकाओं को भी पुरष्कृत किया जायेगा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शित कला व विज्ञान प्रदर्शनी का भी अवलोकन सभी अतिथियों द्वारा किया जायेगा। विद्यालय पत्रिका सुरभि प्रगति की के नये अंक का विमोचन भी इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अन्य अतिथियों के कर कमलों द्वारा किया जाना है। इस पुनीत अवसर पर आपकी गरिमामयी उपस्थिति प्रार्थनीय है। उक्त जानकारी विद्यालय को-ऑर्डिनेटर परितोष कुमार चौधरी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse