एबीएन सोशल डेस्क। विश्व हिंदू परिषद के रांची विभाग अंतर्गत 4 जिले क्रमश: रांची महानगर रांची ग्रामीण रामगढ़ एवं खूंटी जिला की बैठक आज दिनांक 19 अक्टूबर, 2022 को पूर्वाहन 11:30 बजे से दो सत्रों में रांची सेवा सदन पथ में स्थित स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के सभागार में हितचिंतक अभियान की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सहमंत्री एवं विशेष संपर्क केंद्रीय सहप्रमुख अम्बरीष सिंह थे। मुख्य वक्ता अंबरीश सिंह ने कहां संसार में मात्र हिंदू संस्कृति में ही प्रकृति जगत के समस्त जीवो में ईश्वर का वास देखता है, इसलिए पहाड़ों, जंगलों, जीवों को बचाता है, इसलिए यदि प्रकृति को बचाना है तो हिंदुत्व को बचाना आवश्यक है। उन्होंने कहा हिंदू समाज तलवार के चमक एवं पैसों की खनक में पथभ्रष्ट होने वाला नहीं है बल्कि जौहर करने वाले, दीवार में अपने पुत्रों को चुनाकर बलिदान देने वाले पुरखों के वंशज है हिंदू समाज। उन्होंने कहा कि 1969 में उडुपी के संत सम्मेलन में संतों ने कहा था, अस्पृश्यता हमारे शास्त्र सम्मत नहीं है। उन्होंने कहा विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व एवं साधु संतों के मार्गदर्शन में श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन, अमरनाथ यात्रा, रामसेतु रक्षा जैसे विषयों में हिंदू समाज को उपलब्धियां प्राप्त हुई है। वहीं आज समाज में जिहाद, धर्मांतरण, घुसपैठ जैसे देशद्रोही गतिविधियों के कारण देश एवं संगठन के लिए चुनौतियां भी है। उन्होंने कहा, विश्व हिंदू परिषद की स्थापना हिंदू जीवन मूल्य, सांस्कृतिक अवधारणाओं पर समाज की श्रद्धा की निरंतरता एवं विश्व के समस्त हिंदुओं के प्रति उत्तरोत्तर विकास की चिंतन को लेकर देश के सभी मत-पंथ के पूज्य साधु-संतों के गरिमामई उपस्थिति में 1964 की गई थी। उन्होंने कहा, कभी दिल्ली में बैठे विधर्मी शासकों द्वारा अयोध्या में भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम, मथुरा में श्री कृष्ण, काशी में बाबा विश्वनाथ, गुजरात में सोमनाथ का मंदिर सहित लगभग 30 हजार मंदिरों को क्षति पहुंचाकर भारतीय सांस्कृतिक अवधरणाओं को नष्ट कर हिंदू के आने वाली पीढ़ियों को आस्था से विमुक्त करने की कुचेष्टा की गई थी,आज उसी दिल्ली के शासक ने मंदिरों का निर्माण एवं मंदिरों का कायाकल्प कर साष्टांग दंडवत प्रणाम करके हिंदुत्व विचारधारा को संसार के पटल में पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा 1528 ई में भगवान पुरुषोत्तम श्री राम के मंदिर को विधमीर्यों के द्वारा ढांचा निर्माण करने का दुस्साहस किया था। इसके लिए हमें 76 संघर्ष करना पड़ा, समाज के पौने चार लाख लोगों को अपने बलिदान देने पड़े। आज हमारा संघर्ष का उत्कर्ष काल चल रहा है, हम अपनी आंखों से भव्य श्रीराम का मंदिर देखने वाले हैं। उन्होंने कहा जिस नारी, मंदिर, वेद, संस्कृत, गौ, आस्था, विश्वास, तीर्थ, तीथंर्यात्रा की रक्षा के लिए भगवान स्वयं समय-समय पर अवतरित होते रहें हैं। आज हमें धर्मयोद्धा के रूप में सत्संग एवं मिलन केंद्र के माध्यम से हिंदू में एक नई चेतना जगाकर गोरक्षा, हिंदू कन्या रक्षा सहित अपनी सांस्कृतिक एवं धार्मिक मानबिंदुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखने का संकल्प लेकर समाज में ईश्वरीय काम करने में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता गौरवान्वित महसूस करते हैं। उन्होंने कहा वर्तमान चुनौतियों को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद अपने हितचिंतक अभियान के माध्यम से हिंदू समाज को सशक्त, संगठित एवं स्वावलंबी बनाएगी। उन्होंने कहा जन्म के आधार पर कोई व्यक्ति छोटा या बड़ा, पावन या अपवित्र नहीं होता है। सभी जाति, पंथ, भाषा, नगरवासी, वनवासी, गिरीवासीवाद से ऊपर उठकर समरस समाज खड़ा करना ही विश्व हिंदू परिषद का लक्ष्य है। उन्होंने कहा भारत माता की जय बोलने वाले सभी भारतीय समाज हिंदू है, सभी आपस में सहोदर भाई है। खान-पान, रहन-सहन, भाषा अलग होते हुए भी सभी भारत माता के सुपुत्र हैं। इसकी झलक हमें वैष्णो देवी यात्रा, अमरनाथ यात्रा, सावन की कांवड़ यात्रा, कुंभ मेला में अनायास हिंदू समूह में दिखती है परंतु हमें इस हिंदू समूह को अपने घर, मोहल्ला, गांव एवं समाज में दिखे ऐसा कार्य करना है। उन्होंने कहा भारत वर्ष वीरों, पराकर्मियों, साधु-संतों, मठ-मंदिरों, ऋषि- मुनियों का देश है, इस देश को मजारों का देश नहीं बनने देंगे। क्षेत्र संगठनमंत्री आनंद कुमार ने कहा प्रत्येक इकाई में संगठन की समिति, प्रत्येक समिति का सत्संग एवं सेवा केंद्र से समाज में एक नई जागरण होगी। समाज के जागरण से ही सामाजिक कुरीतियां दूर हो सकती हैं। उन्होंने कहा संगठन के विस्तार से ही समाज में परिवर्तन संभव है। आज हिंदू के विरोध में कोई बोलने का साहस नहीं करें, ऐसा सशक्त संगठन खड़ा करना भी विश्व हिंदू परिषद का उद्देश्य है। उन्होंने कहा भारतीय सांस्कृतिक एवं धार्मिक अवधारणाओं की सुरक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने कहा 30 अक्टूबर एवं 2 नवंबर को हुतात्मा दिवस के अवसर पर सभी जिला केंद्रों में रक्तदान शिविर तथा 6 नवंबर से 20 नवंबर तक हितचिंतक अभियान झारखण्ड प्रांत के सभी गांवों में चलाया जायेगा। उन्होंने कहा झारखंड के 31 हजार गांवों में 5 लाख हितचिंतक बनाए जाएंगे। हमें अपने लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए सभी गांवों की समिति बनानी होगी तथा समय दानी कार्यकर्ता निकलना होगा। डॉ साहू ने कहा 1 दिसंबर से 10 दिसंबर तक शौर्य दिवस पर शौर्य संचलन/यात्रा, 23 दिसंबर को धर्म रक्षा दिवस तथा 15 जनवरी 2023 को समरसता दिवस के रूप में पूरे प्रांत में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने कहा, भारतवर्ष को परमवैभवशाली एवं विश्वगुरु के रूप में प्रतिष्ठापित करने के लिए हिंदुत्व जागरण एवं हिंदुत्व चिंतन आवश्यक है। हितचिंतक अभियान को सफल बनाने के लिए अभियान जिला संयोजक एवं सहसंयोजकों की घोषणा की गई, जिसमें रांची महानगर के लिए नागेंद्र शुक्ला को संयोजक एवं दीपक साहू व रोहित राज पांडे को सहसंयोजक, रांची ग्रामीण के लिए सुशील पांडेय को संयोजक एवं रोशन चौधरी व विनोद विश्वकर्मा को सहसंयोजक तथा रामगढ़ जिले के लिए छोटू वर्मा को संयोजक एवं अशोक कुमार, अनामिका श्रीवास्तव, व गणेश कुमार सहसंयोजक घोषित किये गये। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत कार्याध्यक्ष तिलक राज मंगलम उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव सुभाष नेत्र गांवकर, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, सहमंत्री मनोज पोद्दार, सहमंत्री रंगनाथ महतो सामाजिक समरसता प्रांत प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र, रांची विभाग मंत्री किशुन झा, विभाग सहमंत्री विकास सिंह, विभाग संगठन मंत्री गणेश शंकर विद्यार्थी, प्रचार प्रसार विभाग प्रमुख अमर प्रसाद, बजरंग दल विभाग सहसंयोजक छोटू वर्मा, रांची महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी, रांची ग्रामीण अध्यक्ष रामेश्वर दयाल, रांची महानगर मंत्री चंद्रदीप दुबे, बजरंग दल महानगर संयोजक प्रकाश रंजन, महानगर सह मंत्री विश्वरंजन कुमार, रांची ग्रामीण मंत्री रोबिन कुमार, रामगढ़ जिला बजरंग दल संयोजक भागीरथ पोद्दार, दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति प्रांत प्रमुख दीपा रानी कुंज, धर्म प्रसार परियोजना सहप्रमुख रेनू अग्रवाल, श्वेता सिंह, अनामिका श्रीवास्तव, चंदा कुमारी, नागेंद्र शुक्ला, संतोष सिंह, सुशील पांडे, गुलाब सिंह, प्रवीण सिंह राणा, महानगर उपाध्यक्ष गोपाल पारीक सहित सभी जिला एवं प्रखंड व पंचायत के पदाधिकारी गण उपस्थित थे। उक्त जानकारी रांची विभाग झारखंड के विभाग मंत्री किशुन झा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse