टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची स्मार्ट सिटी एबीडी क्षेत्र के मुसाटोली में वर्षों से रह रहे करीब दो दर्जन परिवारों को बसाने को लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग तथा जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिये थे। इसी क्रम में मुख्यमंत्री के सचिव और राज्य सरकार में नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे के निर्देश पर बुधवार 19 अक्टूबर 2022 को राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक और रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ अमित कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें रांची जिला प्रशासन की ओर से अपर समाहर्ता राजेश बरवार और नामकुम के अंचलाधिकारी विनोद प्रजापति मौजूद रहे। इधर, रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन की ओर से मुसाटोली के प्रभावित परिवारों के सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया था। बैठक में प्रभावित परिवारों के सदस्यों से बातचीत करते हुए रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ अमित कुमार ने आश्वस्त किया कि सरकार आपके बेहतर पुनर्वास के साथ साथ आपके लिए रोजगार और अन्य समस्याओं के समाधान में भी आपके साथ खड़ी है। प्रभावित परिवारों की मांग पर सूडा निदेशक ने उन्हें बताया कि सरकार शहरी क्षेत्र में जमीन की बंदोबस्ती नहीं कर सकती है। जब प्रभावित परिवारों ने शहर के आसपास भूखंड की मांग की तो सूडा निदेशक ने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि इनके पुनर्वास के लिए बेहतर और सुरक्षित जगह की पहचान करें। रांची के एसी राजेश बरवार और सीओ नामकुम बिनोद प्रजापति ने कहा कि जिला प्रशासन इसपर काम कर जल्द ही उचित कदम उठायेगा ताकि उनका पुनर्वास हो सके।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse