बिहार : कई हिस्सों में 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके

 

टीम एबीएन, पटना/ रांची। बिहार के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। यहां करीब 2 बजकर 52-53 मिनट पर महसूस भूंकप के झटके महसूस किए गये। पटना, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया सहित नेपाल से सटे कई जिलों में भी भूकम्प के झटके महसूस किये गये, वहीं यूपी के गोरखपुर सहित कई जिलों में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किया। भूकंप का झटका इतना हल्का था कि ज्यादातर लोगों को इसका अहसास भी नहीं हुआ। दोपहर 2 बजकर 52 मिनट और 44 सेकंड पर भूकंप का झटके आए थे जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 पाई गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल काठमांडू से 66 किलोमीटर पूर्व में था। यही वजह है कि पटना में हल्की जबकि नेपाल से सटे जिलों में थोड़ा तेज झटका महसूस किया गया है। वहीं पश्चिम चंपारण में दो बार लोगों ने भूकंप के झटके को महसूस किया। अभी तक कहीं से भी जान माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है, भूकंप का केंद्र नेपाल में काठमांडू के 66 किमी पूर्व में था। शॉकवेब काफी कम समय के लिए था। इसलिए किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। भूंकप आने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। बहुत देर बाद वापस घर लौटे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse