टीम एबीएन, हजारीबाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान से प्रेरित होकर हजारीबाग के लोकसभा के सांसद सह अध्यक्ष, वित्त संबंधी स्थायी समिति जयंत सिन्हा ने हजारीबाग नगर क्षेत्र के स्लम एरिया ओकनी भुइयां टोली तथा नगर निगम कार्यालय में सफाई मजदूरों के बीच लगभग 1000 हाइजीनिक स्वास्थ्य सुरक्षा किट का वितरण किया। किट वितरण कार्यक्रम पर सांसद जयंत सिन्हा ने अपने संदेश में कहा कि आप लोग अपने आसपास सफाई बनाये रखें। यह किट आपको इसलिए दिया जा रहा है कि आप अपने को भी स्वच्छ रखें अपने परिवार को स्वच्छ रखें, अपने अगल-बगल सफाई बनाए रखें खाने के पहले अपने हाथों को धोएं, हाथों को धोकर साफ रखें, साफ कपड़े पहने जिसके लिए हर व्यवस्था जो आपके स्वास्थ्य से संबंधित है वह यथाशक्ति आपके इस स्वास्थ्य कीट में उपलब्ध करवा रहा हूं। इस हाइजेनिक स्वास्थ्य कीट से कोई भी व्यक्ति छूटे ना इसके लिए हम आपके पास उपलब्ध करवा रहा हूं। आप अपना ध्यान रखें जिससे गंदगी के कारण होने वाली बीमारी से आपका बचाव हो सके। आप स्वस्थ रहेंगे तो बीमारी आपसे दूर रहेगी उपस्थित नागरिकों ने स्वास्थ्य सुरक्षा कीट को पाकर सांसद जयंत सिन्हा का जय जयकार करते हुए उनको हृदय से धन्यवाद दिया और कहा कि आपने हमारी जरूरत को समझा और हमें यह किट उपलब्ध करवाया। मौके पर हजारीबाग नगर निगम की महापौर रोशनी तिर्की, नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष आनंद देव, वार्ड पार्षद सोनी क्षेत्री, भारतीय जनता पार्टी हजारीबाग के पूर्व जिलाध्यक्ष सह संयोजक सांसद प्रतिनिधि टुन्नू गोप, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुमन कुमार पप्पू, सांसद प्रतिनिधि रविंदर कुमार लाल, सांसद प्रतिनिधि ज्योति कुमार गुड्डू ,सांसद के सचिव हिमांशु कुमार, सत्यजीत वर्मा,प्रदीप विश्वकर्मा, विजय वर्मा, जीवन सिन्हा,राजेश चंद्रवंशी सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष तथा नगर निगम के सफाई कर्मचारी उपस्थित हुए। यह जानकारी सांसद जयंत सिन्हा के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा ने दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse