टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 19 /10/ 2022 को सदर अस्पताल हजारीबाग परिसर में अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन हजारीबाग जिला इकाई का चुनाव मुख्य अतिथि ड्रग इंस्पेक्टर प्रतिभा झा एवं विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरदीप कुमार की अध्यक्षता में हुआ। ड्रग इस्पेक्टर प्रतिभा झा ने कहा कि फार्मासिस्ट संगठन का मजबूत होना बहुत जरूरी है, जिसमें सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, उपाध्यक्ष विनय यादव, सचिव सुजीत कुमार, कोषाध्यक्ष विमल कुमार, मीडिया प्रभारी मिथिलेश कुमार, महिला अध्यक्ष आकांक्षा गुप्ता चुने गये। सभी पदाधिकारियों को अतिथियों ने माला पहनाकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में फार्मासिस्ट उमेश गुप्ता, उज्ज्वल कुमार, कुणाल गुप्ता, आमिर खान, सुमन सागर राना, मो शहंशाह, मो आरिफ फूल हक शामिल हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse