हजारीबाग : इंटिग्रेटेड बीएड के छात्रों की समस्या को लेकर समर्थन में आया झारखंड छात्र मोर्चा

 

टीम एबीएन, हजारीबाग। छात्रों को मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली थी की छात्रों के पूरे विभाग को संत कोलंबा स्थानांतरित किया जा रहा है। इसी मामले को लेकर चंदन सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने कुलपति के नाम से पत्र दिया जिसकी प्रतिलिपि झारखंड छात्र मोर्चा के विभावि अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष को भी दिया गया। आवेदन देने के बाद छात्र छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष के कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठ गये। छात्रों ने हम कोलंबा नहीं जायेंगे... के खूब नारे लगाये। दो बार कुलसचिव से वार्ता विफल होने के बाद कुलसचिव और छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष के नेतृत्व में कुलसचिव ने मीडिया के समक्ष यह बयान दिया कि इंटिग्रेटेड के छात्रों का स्थानांतरण नहीं होगा, वो यहीं रह कर पढ़ाई करेंगे और जल्द ही उनकी सारी समस्या का समाधान किया जायेगा। मौके पर चंदन सिंह, अख्तर हाशमी, लड्डू यादव, सुनील कुमार, अनिल कुमार, अनिकेत यादव, दीपक कुमार, प्राची, रुचि, दीपिका के साथ सैकड़ों छात्र उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse