टीम एबीएन, हजारीबाग। कोर्रा थाना क्षेत्र के जबरा रोड स्थित बोध तालाब उर्फ सीढ़ी तालाब में भू- माफिया के द्वारा किये गए अतिक्रमण और मिटटी की भराई को लेकर नगर वासियो ने नगर आयुक्त के नाम ज्ञापन सौपा है। उनका कहना है कि इस तालाब में पिछले 100 वर्षों से छठ पर्व होता आया है। पूर्वजों के समय से ही यह परंपरा चलती आ रही है। ये आस्था का सवाल है। यहां तालाब रहते हुए कोर्रा वासियों को कहीं और पर्व मनाने जाना होगा, क्या ये न्यायसंगत है। प्रशासन इसपर जल्द से संज्ञान ले और तालाब को साफ करवाए जिससे कि यहां के लोगो को पर्व मनाने में किसी तरह की असुविधा न हो। बुधवार को इसी मुद्दे को लेकर नगरवासियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंप कर तालाब साफ करवाने की मांग की ताकि वे सभी अपने घर के नजदीक तालाब में अर्घ्य दे सके। लोगों में दुविधा की स्थिति है कि अगर तालाब साफ नहीं हुआ तो वे लोग पूजा के लिए कहां जायेंगे। ज्ञापन में राहुल गुप्ता, रोहित गुप्ता, प्रमिला देवी, अमन गुप्ता, अशोक मुंडा, तिलक मुंडा, मुन्ना गुप्ता, बिंदेश्वर प्रसाद, प्यारेलाल पासवान, गुलाब यादव, रवि कुमार, मिथिलेश सिंह, उपेंद्र सिंह, अजय गुप्ता, चितरंजन प्रसाद गुप्ता, राजीव कुमार, वीरेंदर कुमार, विकाश कुमार सहित अन्य लोगों ने हस्ताक्षर किया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse