चरही : अवैध कोयला कारोबारियों पर प्रशासन की चाबुक शुरू

 

टीम एबीएन, चरही (हजारीगा)। चरही पुलिस ने अवैध कोयला कारोबारियों पर लगाम लगाने को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस क्रम में मंगलवार रात्रि को चार बाइक समेत 32बोरिया पोडा कोयला को जब्त किया।साथ ही चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।चरही थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह चौधरी ने बताया कि एक बिना नंबर की बाइक बाकि के नंबर हैं। जिसमे जेएच 02 ए एक्स 8749, जेएच 02 एएस 6173 और जेएच 02 एच 3308 अवैध रूप से बाइक पर कोयले ले जाया जा रहा था। जिसकी गुप्त सूचना मिली थी। उपरोक्त सभी बाइक को चरही में पकड़ा गया। उक्त कोयले को अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से विभिन्न होटलों और घरों में सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस ने चारों बाइक को जब्त कर ली। चरही थाना कांड संख्या 66/22 के तहत मामला दर्ज किया गया। कोविड जांच कराने के बाद अभियुक्त इचाक निवासी बसंत कुमार, मोनीलाल कुमार, दशरथ महतो और राकेश कुमार को जेल भेज दिया गया।वहीं थाना क्षेत्र के बहेरा निवासी साइनाथ महतो ने बीते मंगलवार रात्रि को सीसीएल के सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट करने के आरोप में कांड संख्या 6722 के तहत मामला दर्ज कराया गया। जिससे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse