टीम एबीएन, कोडरमा। झारखंड अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्य सचिव सह जिलाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग झारखंड में कार्यरत 2211 शीर्ष कर्मियों का आठ माह से बकाया वेतन भुगतान के लिए झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री एवं सिविल सर्जन के नाम से अलग अलग ज्ञापन सिविल सर्जन कोडरमा से मिलकर उन्हें सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि इन स्वास्थ्य कर्मचारियों का वेतन भुगतान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन रांची द्वारा किया जाता है, लेकिन पिछले आठ माह से भुगतान नहीं होने के कारण कर्मचारी प्रताड़ित हो रहे हैं और मरनासन की स्थिति में आ गये हैं। इसलिए इनका वेतन भुगतान पूर्व की भांति कोषागार से किया जाय और दीपावली व छठ के पूर्व भुगतान करना सुनिश्चित किया जाए। प्रतिनिधि मंडल मे सुलोचना कुमारी, अजित कुमार, दिनेश कुमार, मंजू कुमारी, मीना कुमारी, प्रमिला कुमारी आदि शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse