रांची : बदमाशों ने पुलिस को पीटा, वाहन में आग लगाने की धमकी दी

 

टीम एबीएन, रांची। धुर्वा थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी पर हमला किया गया है। बदमाशों ने दारोगा और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट भी की है। मामला सोमवार देर रात की बतायी जा रही है। मामला धुर्वा थाना क्षेत्र के टंकी साइट में हुआ है। जहां बदमाशों ने दारोगा और पुलिसकर्मियों के साथ न सिर्फ गाली गलौज बल्कि मारपीट भी की है। बदमाशों ने वाहन में आग लगाने की धमकी दी है। पुलिस सरकारी वाहन, हथियार और जान बचाने के लिए उस समय घटना स्थल से भागे। लेकिन धुर्वा थाना के दारोगा नारायण सोरेन ने 18 अक्टूबर को धुर्वा थाना में पांच लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse