टीम एबीएन, हजारीबाग। झारखंड छात्र मोर्चा के जिलाध्यक्ष लड्डू यादव ने इंटिग्रेटेड बीएड के दर्जनों छात्र के साथ कुलपति से मुलाकात की।मुलाकात में छात्रों ने कुलपति के इंटिग्रेटेड को संत कोलंबा महाविद्यालय में स्थानांतरित करने के फैसले पर विरोध जताया। मौके पर उपस्थित लड्डू यादव ने कहा कि छात्रों ने इंटीग्रेटेड में नामांकन विश्वविद्यालय परिसर में लिया था। हम किसी भी हाल में दूसरे जगह पढ़ाई को नहीं जायेंगे। इस मामले में छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों को समुचित व्यवस्था कराने में विफल रहा है। इसलिए वो बहाना बना रहा है।छात्रों के सवाल पर कुलपति ने सोच कर जवाब देने की बात कही। मौके पर सुनील कुमार, अनिल, साजन, अनिकेत, श्रुति, नैन्सी, आस्था, रिशि, प्रिया समेत कई अन्य उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse