ऐतिहासिक रहा पंचायत जन प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह : दीपक प्रकाश

 

टीम एबीएन, रांची। रांची के हरमू मैदान में पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह ऐतिहासिक रहा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी विभागों की जिम्मेवारी संभालने वाले प्रमुख और कार्यकर्ताओं ने बखूबी अपना किरदार निभाया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि 18 अक्टूबर के सम्मान समारोह को लेकर पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में उत्साह था। उन्होंने कहा कि 18 अक्टूबर का दिन पार्टी के इतिहास में ऐतिहासिक दिन रहा। कल झारखंड के गांव-गांव से लोग रांची आये थे। जिन्होंने जनता का विश्वास प्राप्त किया है। वे अब भाजपा की विचारधारा को अपनी सक्रियता से जमीनी स्तर पर पहुंचायेंगे। नेता विधायक दल व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सम्मान समारोह में लगे सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी थी कि कार्यक्रम में आये सभी प्रतिनिधियों का केवल कार्यक्रम स्थल पर ही सम्मान नहीं बल्कि उन्हें हर विभाग की व्यवस्था में सम्मान दिखना चाहिए। जिसे उन्होंने कर दिखाया। दीपक ने कहा कि जनप्रतिनिधि हमारे अतिथि भी हैं और पार्टी की पूंजी भी। संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा सम्मेलन की सफलता व्यवस्था में लगे हरेक कार्यकर्ता पर निर्भर थी। कहा कि सभी अपने-अपने विभाग की जिम्मेवारी संभाल लिये तो पूरी व्यवस्था संभल गयी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जिस जिम्मेवारी को लेता है उसे ईमानदारी और कर्मठता से पूरा करता है। यही हमारी पहचान भी है और ताकत भी। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse