टीम एबीएन, रांची। गुरुवार (20 अक्टूबर) को झारखंड कैबिनेट की बैठक होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगेगी। आने वाले समय में दीपावली और छठ महापर्व को देखते हुए सरकार कुछ सौगातें दे सकती हैं। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के मुताबिक 20 अक्टूबर को आयोजित इस बैठक में कम से कम 1 दर्जन अहम फैसलों पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है। बैठक का आयोजन शाम 4 बजे से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होगा। धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन के कैबिनेट सभागार में बैठक होगी। गौरतलब है कि इस मीटिंग में सीएम हेमंत सोरेन सहित सभी विभागों के मंत्री, विभागीय सचिव, मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के प्रधान सहित अन्य लोग उपस्थित रहेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse