एबीएन डेस्क। टोक्यो पैरालंपिक में इंडियन पैडलर भाविना पटेल ने कमाल किया है। उनकी उपलब्धि भारत को गौरवान्वित करती है। भाविना टेबल टेनिस स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गई हैं। वह भारत की ओर से टेबल टेनिस के फाइनल में पहुंचने वाली पहली खिलाड़ी हैं। वह गोल्ड मेडल से सिर्फ एक कदम दूर हैं या यूं कहें कि बिल्कुल करीब हैं। सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की भाविना पटेल ने चीन की मियाओ झांग को 3-2 से हराया है। महिला एकल वर्ग 4 में पैडलर भाविना पटेल ने चीन की मियाओ झांग पर शानदार जीत हासिल की। भारतीय पैडलर और चीनी खिलाड़ी के बीच 7-11, 11-7, 11-4, 9-11, 11-8 अंक का रहा है। कुल मिलाकर भाविना पटेल ने चीन की मियाओ झांग को 3-2 से मात दी। इस जीत पर भाविना पटेल ने कहा यह मेरे लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। हर कोई हमेशा कहता है कि चीन को हराना नामुमकिन है, लेकिन आज मैंने साबित कर दिया कि अगर आप कुछ करना चाहते हैं तो नामुमकिन कुछ भी नहीं होता।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse