रवांडा व माली में भारत के उच्चायुक्त और राजदूत ने किया हजारीबाग का भ्रमण

 

टीम एबीएन, हजारीबाग। विदेश मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 18 अक्टूबर को रवांडा में भारत के उच्चायुक्त आॅस्कर केरकेट्टा एवं माली में भारत के राजदूत अंजनी कुमार ने हजारीबाग का दौरा किया। अपने संक्षिप्त दौरे में उन्होंने उपायुक्त नैंसी सहाय से परिसदन में मुलाकात की इस दौरान उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित, प्रशिक्षु आईएएस शताब्दी मजूमदार, जिला योजना पदाधिकारी व अन्य अधिकारी मौजूद थे। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने हजारीबाग-बरही मार्ग पर अवस्थित झारक्राफ्ट परिसर के अर्बन हाट का भ्रमण किया, उन्होंने झारक्राफ्ट के द्वारा निर्मित कॉटन साड़ी, डोगरा आर्ट, आर्टिजन द्वारा निर्मित के फर्नीचर, जूट बैग, सोहराई आर्ट पेंटिंग का सूक्ष्म अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर निर्माण कार्य में लगे आर्टिजन से मिलकर उनकी कार्यशैली की उत्सुकता से जानकारी ली साथ ही उन्होंने कारीगरों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका हौसला अफजाई किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में कला की कोई कमी नहीं है हमारी संस्कृति अन्य सभी जगहों से भिन्न और समृद्ध है। उन्होंने कलाकारों द्वारा निर्मित उत्पादों को बड़ा मंच प्रदान करने की बात कही साथ ही कहा कि इन उत्पादों की विदेशों में अच्छी मांग है अगर यह उत्पाद को अच्छे बाजार मिले तो यहां के कलाकार आर्थिक रूप से संपन्न भी होंगे तथा रोजगार के नये आयाम भी जुड़ेंगे। अपने भ्रमण के दूसरे पड़ाव में वह पद्मश्री बुलु इमाम के आवास परिसर पर स्थित संस्कृति म्यूजियम का भ्रमण किया। संस्कृति संग्रहालय में पहुंचकर उन्होंने हजारीबाग के प्रसिद्ध सोहराय आर्ट के विभिन्न अवयवों से रूबरू हुए। उन्होंने बड़ी उत्सुकता एवं प्रसन्नता से संग्रहालय में रखी पौराणिक वस्तुओं की जानकारी प्राप्त की। अतिथियों ने श्री बुल्लू इमाम को धन्यवाद देते हुए कहा कि विलुप्त होती संस्कृति को बचाना तथा उसे वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करना अपने आप में एक अद्भुत कार्य है। मौके पर उन्होने संस्कृति म्यूजियम परिसर अवस्थित पुतलीबाई के मिट्टी का घर, सोहराई वर्कप्लेस, म्यूजियम तथा संपूर्ण भवन का अवलोकन किया तथा सहेजी गई कला की भूरी- भूरी प्रशंसा की एवं आगामी हजारीबाग भ्रमण कार्यक्रम में फिर से शिरकत करने का वादा किया। इस पूरे भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त नैंसी सहाय, डीडीसी ने अतिथियों को संपूर्ण जानकारी साझा करती रही। भ्रमण के समापन पर उन्होंने सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया एवं प्रशासनिक गतिविधियों के सफलता पूर्वक संचालन के लिए शुभकामनाएं दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse