टाटीझरिया : किशोरी समृद्धि योजना से जुड़ी 20 किशोरियां

 

टीम एबीएन, टाटीझरिया (हजारीबाग)। टाटीझरिया प्रखंड के भराजो पंचायत में आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित हुई। आयोजित शिविर के दौरान फूलो झानो योजना से जोड़ते हुए दो महिलाओं को सम्मानजनक स्वरोजगार के लिए 20 हजार रुपये का चेक दिया गया। जेएसएलपीएस की 10 सखी मंडलों को व्यवसाय बढ़ाने के लिए 20 लाख रुपए का क्रेडिट लिंकेज कर ऋण की राशि प्रदान की गई। सामाजिक सुरक्षा योजना से 2 वृद्ध को धोती साड़ी, 16 लोगों को कंबल, 8 राशन कार्ड वितरित कर लाभान्वित किया गया। 20 छात्राओं को सरकार की महत्वाकांक्षी सावित्री बाई फुले योजना से जोड़ते हुए प्रमाण पत्र जारी किया गया। आयोजित शिविर में लगभग 500 लोगों ने अपनी समस्याओं, योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए आवेदन किया शिविर में 134 आवेदनों का निपटारा शिविर के दौरान किया गया। मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु बाला खलखो, बीडीओ शाइनी तिग्गा, सीओ नीतू कुमारी सहित पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse