टीम एबीएन, जमशेदपुर/ रांची। शहर के साकची थाना क्षेत्र में बसंत टॉकीज के पास स्थित सब्जी बाजार में अपराधियों ने पूर्व भाजपा नेता राजेश सिंह को दिनदहाड़े गोली मार दी। पूर्व भाजपा नेता राजेश सिंह मानगो के बालीगुमा के रहने वाले हैं। अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में एक गोली भाजपा नेता राजेश सिंह को छूकर निकल गयी, वहीं दूसरी गोली उनके पैर में लगी। जिसके बाद स्थानीय लोगों के प्रयास से उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं गोली चलने की घटना से सब्जी बाजार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। घटना के सबंध में बताया जा रहा है कि साकची सब्जी मंडी में पूर्व भाजपा नेता राजेश सिंह सब्जी ले रहे थे। उसी वक्त दो नकाबपोश अपराधियों ने उनपर टारगेट करते हुए गोलियां चलाई। एक गोली मैगजीन में ही फंस गई, जबकि दूसरी गोली राजेश सिंह के पैर में जा लगी। इस दौरान सब्जी बाजार में मौजूद एक व्यक्ति को भी गोली लगी है, जिसकी पहचान साकची मस्जिद के पास जूता दुकान चलाने वाले मोहम्मद मुमताज के रूप में की गई है। उन्हें भी पैर और पेट में छर्रा लगा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse