सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम दिला रहा हर वर्ग के लोगों को लाभ : आयुक्त

 

टीम एबीएन, नीलांबर-पीतांबरपुर/मेदिनीनगर, (पलामू)। आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पदाधिकारी आमलोगों के समक्ष उपस्थित होकर सरकार की योजनाओं का लाभ दे रहे हैं। साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं के संबंध में जागरूक किया जा रहा है, ताकि योजनाओं का लाभ लेकर लोग मजबूत हो सकें। आपकी योजना- आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विभिन्न पंचायतों में शिविर आयोजित कर हर वर्ग के लोगों को आॅन स्पॉट लाभ दिया जा रहा है। यह कार्यक्रम पूर्व प्रचारित है। ऐसे में अधिक- से-अधिक लोग शिविर में पहुंचकर योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाएं। इसके आयोजन से लोगों को जिला या प्रखंड, अंचल कार्यालय नहीं जाना पड़ रहा है, बल्कि पदाधिकारी भी उनके बीच हाजिर हैं। यह बातें आयुक्त जटा शंकर चौधरी ने कही। वे आज आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के लेस्लीगंज पंचायत भवन में आयोजित शिविर में बोल रहे थे। आयुक्त ने कहा कि आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लगाए गए शिविर में कई बालिकाओं को लक्ष्मी लाडली योजना के तहत पहले किस्त के रूप में 6,000 प्रदान किये गये। यह पैसा बालिकाओं को उच्च शिक्षा में मदद करेगा। साथ ही ही महिला सशक्तिकरण को मजबूती देगा। उन्होंने कहा कि इसी तरह से सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से किशोरियों की उम्मीदों को पंख लग रहा है। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य बालिका शिक्षा पर जोर देना एवं बाल विवाह प्रथा का अंत करना एवं महिला सशक्तिकरण पर बल देना है। इस योजना से मिली राशि बालिकाओं को उच्च शिक्षा में मदद मिलेगी। आयुक्त ने बालिका शिक्षा पर विशेष बल देते हुए कहा कि बालिका शिक्षित होंगी, तो पूरा परिवार शिक्षित होगा। बालिका शिक्षा के प्रति समाज की सोच भी बदली है। योजनाओं से सबल हो रहे लोग : आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का लाभ लेकर लोग कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में रोजगार सृजन कर सकते हैं। उन्होंने फूलो आशीर्वाद अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि इस योजना का लाभ लेकर महिलाएं सशक्त हो रही हैं। जो महिलाएं हड़िया दारू बेचने का कार्य करती थी, वे आज इस अभियान से जुड़कर रोजगार के रास्ते अपना रहे हैं। इससे नशा के फैलाव पर अंकुश लग रहा है। साथ ही समाज से हड़िया- दारू बेचने जैसी कुरीतियां भी समाप्त हो रही है। उन्होंने सरकार की योजनाएं मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के बारे में कहा कि इस योजना से स्वरोजगार करने में लोगों को आसानी हुई है। वहीं सर्वजन पेंशन योजना से लोग लाभान्वित हो रहे हैं। बिरसा किसानों के लिए केसीसी वरदान साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि केसीसी का लाभ किसान भाई कृषि कार्य में कर रहे हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ किसानों को शिविर के माध्यम से सीधे रूप से मिल रहा है, इससे लोग सफल हो रहे हैं। शिविर लोगों के लिए बेहतर अवसर : आयुक्त ने कहा कि आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लगाए जा रहे शिविर लोगों के लिए बेहतर अवसर है। जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को लाभ दिलाएं। वहीं अधिकारी अपने प्रखंड क्षेत्र के लोगों को अधिक- से -अधिक लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। शिविर के तहत विभिन्न स्टॉल लगाकर लोगों की समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किया गया। वहीं निष्पादन योग्य मामलों का आॅन स्पॉट निष्पादन किया गया। शिविर में मनरेगा, श्रम कार्ड, पशुपालन, जेएसएलपीएस, राजस्व विभाग के स्टॉल लगे थे। राशन कार्ड को आधार से लिंक किया जा रहा था। वहीं वोटर कार्ड को भी आधार से लिंक किए जाने से संबंधित कार्य किये गये। मौके पर आयुक्त एवं अन्य अतिथियों द्वारा बालिका नाजिश परवीण, पलक परवीण, लक्ष्मी कुमारी, जैनब कमर, साक्षी को लक्ष्मी लाडली योजना के तहत पहले किस्त के रूप में 6 हजार दिये गये। साथ ही कई लाभुकों को सर्वजन पेंशन योजना स्वीकृत करते हुए स्वीकृति पत्र दिया गया। वहीं लाभुकों को मनरेगा जॉब कार्ड उपलब्ध कराए गए। खेल मैदान का शिलान्यास : मनरेगा एवं 15वें वित्त आयोग के अभिसरण से ग्राम पंचायत लेस्लीगंज के मध्य विद्यालय, लेस्लीगंज में पोटो हो खेल मैदान एवं चेंजिंग रूम का निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया। शिविर में प्रशिक्षु आईएएस विसपुते श्रीकांत यशवंत, सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह, प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार, अंचल अधिकारी चंद्रशेखर कुणाल, मुखिया रेखा देवी सहित अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse