हजारीबाग : यूथ विंग ने डेमोटांड़ बिरहोर बस्ती के लोगों के संग मनाया दीपोत्सव

 

टीम एबीएन, हजारीबाग। शहर सहित पूरे भारतवर्ष में मां दुर्गे की पावन पर्व की समाप्ति के बाद दीपोत्सव का महापर्व दीपावली की उत्साह सभी के रगों में दौड़ने लगती है। दीपावली पर लोग अपने घरों में तरह-तरह के समान की सजावट के साथ रंग रोगन कर अपनों की खुशी अपने तक ही सीमित कर देते हैं। ऐसे में शहर के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में उपस्थिती सुनिश्चित करने वाले हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा शहर से 7 किलोमीटर दूर डेमोटांड़ स्थित बिरहोर बस्ती में असहाय, गरीब जनों के बीच दीपोत्सव का महापर्व दीपावली मनाया गया। उनके बीच साड़ी, बच्चों के कपड़े का वितरण किया गया वहां के बच्चों के संग दीप उत्सव का महा पर्व दीपावली मनाया गया। उन लोगों के चेहरे पर खुशी लाने का प्रयास टीम के सदस्यों द्वारा किया गया। बच्चों मे आतिशबाजी देख गजब की खुशी नजर आई। इतना देखते ही हजारीबाग यूथ विंग के टीम के हर एक सदस्यों का मन प्रसन्न एवं प्रभावित हुआ। दीप उत्सव के पावन पर्व दीपावली के दिन उनका घर भी उजालों से जगमगाए इसकी प्रयास यूथ विंग करते हुए उन्हें मिट्टी से बने दीपक भेंट किया। हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि हमारी छोटी सी प्रयास है कि उनके चेहरे पर भी त्योहारों के दिन खुशियां जगमगाए जिसका प्रयास टीम के सदस्यों के द्वारा किया गया है। टीम के सदस्यों के द्वारा कपड़े, आतिशबाजी, दीया एवं मिठाई का वितरण किया गया है। हमारी छोटी सी थी प्रयास उनके चेहरे पर खुशी लाने की, देख हमारा मन प्रसन्न हुआ जब खिलखिला उठे बोलो। मौके पर अध्यक्ष विशाल खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल, वरिष्ठ समाजसेवी जय प्रकाश खंडेलवाल, भजन गायक वीरेंद्र गर्ग उर्फ बिट्टू बिहारी, शंपा बाला मद्धेशिया, शनि देव, अतिशय जैन, विशाल सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse