टीम एबीएन, हजारीबाग। न्यू एरिया पैगोडा रोड सर्वोदय कॉलोनी के बाहर कबाड़ी दुकान के बगल में वार्ड 18 स्थित जर्जर विद्युत का खंभा जमीन के अंदर से गल कर केवल जमीन पर टिका है। उसपर बहुत सारे बिजली तारों का भार है। यह खंभा कभी भी गिरकर बड़े हादसे का कारण बन सकता है। लापरवाह बिजली विभाग के कारण यह 11,000 वोल्ट का खंभा अभी तक ठीक नहीं किया गया है। जबकि इसे ठीक करने को लेकर वहां के निवासियों और दुकानदारों ने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचित किया है। खंभा जमीन पर अलग से टिका हुआ है। विद्युत तारों के भार से खंभा एक साइड झुक गया है। इस संबंध में मुह्हला वासी रंजीत कुमार वर्मा ने बताया कि पोल को ठीक कराने को लेकर कई बार विभाग को विभिन्न माध्यमों से सूचना दी गयी है, लेकिन अभी तक विभाग द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की गयी है। लगता है विभाग को भी हादसे का इंतजार है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse