टीम एबीएन, टाटीझरिया (हजारीबाग)। प्रखंड के झरपो निवासी भोला शर्मा (45) पिता स्व कैला ठाकुर का निधन मुंबई में हो गया। बता दें कि भोला करीब 30 वर्षों से मुंबई में काम कर परिवार का पालन पोषण करता था। अचानक पैर में फोड़ा हुआ जो कि बड़ा घाव में परिवर्तित हो गया। बाद में उसने कैंसर का रूप ले लिया। जिससे उसका पैर काटना पड़ा। बाद में उसकी मृत्यु हो गयी। वह घर का एकमात्र कमाने वाला था। अपने पीछे दो पुत्री और एक पुत्र छोड़ गये। उनकी मौत से झरपो पंचायत में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse