कटकमदाग : चार दिनों से लापता बच्चे का शव बांडा आहार से बरामद, विरोध में सड़क जाम

 

टीम एबीएन, कटकमदाग (हजारीबाग)। कटकमदाग थाना क्षेत्र के सुल्ताना गांव से लापता मोहम्मद उमर (5) पिता मोहम्मद गुलजार का शव उसी गांव के बांदा आहार में मिलने से मंगलवार को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने हजारीबाग चतरा एन एच10 जाम कर दिया। वहां सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी के बाद कटकमदाग थाना प्रभारी धनंजय कुमार प्रजापति घटनास्थल पहुंचे, जहां उन्हें ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ हाय-हाय के नारे भी लगाये। वहीं बच्चे के पिता मोहम्मद गुलदार ने खबर मंत्र संवाददाता को बताया कि उन्हें कुछ लोगों पर शक है जिनकी बुरी नियत उनके संपत्ति पर थी। उन लोगों ने उन्हें कई बार धमकी भी दिया था। उनलोगो ने ही मेरे बच्चे के साथ गलत किया है। मुझे न्याय चाहिए। कटकमदाग अंचलाधिकारी शशि भूषण सिंह और सब इंस्पेक्टर उत्तम कुमार तिवारी भी जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने बच्चे के परिजनों को मिलने वाला मुआवजा जल्द से जल्द दिलाने की बात कही तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उनके आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। क्या था मामला : 15 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से मोहम्मद उमर लापता था। बच्चे की गायब होने की सूचना बच्चे के पिता ने उसी दिन कटकमदाग थाने में दिया था। परंतु, थाना-पुलिस ने लापरवाही बरती। कटकमदाग थाना और प्रशासन बच्चे को खोजने में असफल रहे और मंगलवार को बच्चे का शव बरामद किया गया। जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। बच्चे की मौत कैसे हुई, यह अभी तक रहस्य बना हुआ है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse