एबीएन डेस्क। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो फिर से पुराने क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड में लौट आए हैं। उन्होंने इटली के शीर्ष क्लब जुवेंटस का साथ छोड़ दिया है। मैनचेस्टर यूनाइटेड ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। क्लब (मैनचेस्टर यूनाइटेड) ने इस स्टार खिलाड़ी का तहे दिल से स्वागत किया। ब्रिटिश और इतालवी मीडिया ने बताया कि यूनाइटेड ने रोनाल्डो को दो साल के लिए 25 मिलियन यूरो (दो अरब 16 करोड़) में साइन किया है। बता दें कि रोनाल्डो ने जुवेंटस के लिए केवल तीन साल खेले। वह साल 2018 में जुवेंटस के साथ जुड़े थे। क्लब ने 100 मिलियन यूरो (आठ अरब 66 करोड़) में खरीदा था। उन्होंने एक बार पिर से 12 साल बाद अपने पुराने क्लब में वापसी की है। वह 2003 से लेकर 2009 तक मैनचेस्टर यूनाइटेड का हिस्सा रहे। इस दौरान उन्होंने आठ प्रमुख ट्रॉफियां जीतीं। उन्होंने 2003 में मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ अपने पेशेवर फुटबॉल करियर की शुरूआत की थी। मैड्रिड से पहले रोनाल्डो इंग्लिश प्रीमियर लीग का ही हिस्सा थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse