सिंदुवारी मेला टांड़ में योगेंद्र साव का स्वागत समारोह सह जनसभा

 

टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का प्रखंड के सिंदुवारी मेला टांड़ में स्वागत समारोह सह विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम बड़कागांव सूर्य मंदिर से कांग्रेसी कार्यकतार्ओं द्वारा मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से श्री साव एवं विधायक अंबा प्रसाद को एस्कॉर्ट किया गया। तत्पश्चात सोनबरसा मोड़ से गाजे- बाजे के साथ पैदल रैली मार्च निकाली गई जो मेला टांड़ में जाकर सभा में तब्दील हो गया। संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री साव ने कहा कि रघुवर सरकार के संरक्षण में कंपनी मेरे परिवार एवं क्षेत्र की जनता के ऊपर काफी कहर बरपाई है। इस कहर से आज भी मैं विचलित नहीं हुआ। लेकिन क्षेत्र की जनता पूर्व विधायक निर्मला देवी एवं मेरे जेल चले जाने के बाद चंद पैसे में बिककर आंदोलन को समाप्त कर दिया। किसी प्रकार की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं करा रही है। श्री साव ने आगे कहा कि इस क्षेत्र की जनता की बद्दुआ के कारण रघुवर दास मुख्यमंत्री रहते अपने तो हार गये साथ ही सरकार भी चली गई। क्योंकि रघुवर सरकार सिर्फ लाठी गोली से शासन कर रही थी। फर्जी मुकदमा एवं गवाह करा कर लोगों को परेशान करने का काम किया। योगेंद्र साव ने कहा कि विस्थापितों की दोहरी नीति के कारण आज कंपनी इस क्षेत्र में अपना उत्पादन कर रही है। अधिकारी जनता के लिए नहीं कंपनी के लिए काम करती है। आंदोलन के कारण ही 5 लाख से 25 लाख का मुआवजा हुआ। उन्होंने जनता को बधाई देते हुए कहा कि पूर्व विधायक निर्मला देवी एवं मेरे जेल में रहते हुए मेरी पुत्री अंबा प्रसाद को विधायक आप लोग ने बनाया इसलिए हम आपका बहुत ऋणी हैं। विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद क्षेत्र में एक भी मुकदमा नहीं हुआ। हमारी सरकार लाठी गोली की सरकार नहीं है। उन्होंने कहा कि गोंदल पुरा गांव की एकजुटता के कारण आज ग्राम सभा भी कंपनी का नहीं हो रहा है। उसी प्रकार इस क्षेत्र के भी लोग यदि एकजुट होते तो आज यह स्थिति नहीं होती। विधायक ने कहा कि हमारी सरकार बहुत जल्द ही 2013 भूमि अधिग्रहण अधिनियम लागू करने वाली है। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद रियासत ने की। इस अवसर पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष हाजी तबसुम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वरनाथ चौबे, प्रशासनिक प्रतिनिधि सुरेश महतो, पंकज साव, कुलेश्वर राम, शमीम अहमद, अनुज राम, वाहिद अली, राजेश रजक, धनु प्रसाद निराला, मोहम्मद साबिर, कृष्णा बुझा, निर्मल राम, बबलू साव, मोहम्मद जिलानी, मोहम्मद टिंकू, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद वारिस सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse