पदमा : कुटिपिसी पंचायत के सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में पहुंचे बरही विधायक अकेला

 

टीम एबीएन, पदमा (हजारीबाग)। पदमा प्रखंड के कुटिपुसी पंचायत सचिवालय में आज झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन बरही विधायक उमाशंकर अकेला यादव, पदमा अंचलाधिकारी मुजाहिद अंसारी, पदमा प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार, पदमा जिप सदस्य बसंत नारायण मेहता, प्रमुख वीणा देवी, कुतीपिसी पंचायत के मुखिया सविता देवी, विधायक प्रतिनिधि सह मुखिया अनिल कुमार मेहता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। विधायक उमाशंकर अकेला लोगों से कहा कि योजना का लाभ लें। सरकार आपके द्वार पर सरकारी लाभ देने के लिए पहुंची है। इस अवसर पर कुल 542 आवेदन आये, जिसमें सावित्री बाई फुले बालिका योजना 173, भूमि सुधार में 27, पशुपालन एवं का गव्य विकास में 57, समस्त एवं पोषण में 65, मनरेगा में 36, केसीसी 1, पेंशन में 25, राशन कार्ड में 56, वही 101 लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। जिसमें 325 आवेदन का निष्पादन किया गया। वहीं 217 आवेदन पेंडिंग रहे। शिविर में लोगों की अच्छी भीड़ दिखी थी। मौके पर प्रखंड व अंचल के सभी कर्मचारी, अन्य ग्रामीण एवं समाजसेवी उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse