हितचिंतक अभियान से सशक्त, संगठित व स्वावलंबी समाज बनायेगी विहिप : अमरीश सिंह

 

टीम एबीएन, पलामू/ रांची। विश्व हिंदू परिषद के पलामू विभाग अंतर्गत 3 जिले क्रमश: मेदिनीनगर (पलामू), गढ़वा एवं लातेहार जिला की बैठक आज दिनांक 17अक्टूबर, 2022 को पूर्वाहन 11:30 बजे से दो सत्रों में गढ़वा के नवादा रोड स्थित उत्सव गार्डन के सभागार में हितचिंतक अभियान की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सहमंत्री एवं विशेष संपर्क केंद्रीय सहप्रमुख अमरीश सिंह थे। मुख्य वक्ता अमरीश सिंह ने कहा विश्व हिंदू परिषद की स्थापना काल से श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन, अमरनाथ यात्रा, रामसेतु रक्षा जैसे विषयों में हिंदू समाज को उपलब्धियां प्राप्त हुई है, वही आज समाज में जिहाद, धर्मांतरण, घुसपैठ जैसे देशद्रोही गतिविधियों के कारण देश एवं संगठन के लिए चुनौतियां भी है। उन्होंने कहा विश्व हिंदू परिषद की स्थापना हिंदू जीवन मूल्य, सांस्कृतिक अवधारणाओं पर समाज की श्रद्धा की निरंतरता एवं विश्व के समस्त हिंदुओं के प्रति उत्तरोत्तर विकास की चिंतन को लेकर देश के सभी मत-पंथ के पूज्य साधु-संतों के गरिमामई उपस्थिति में 1964 की गई थी। उन्होंने कहा कभी दिल्ली में बैठे विधर्मी शासकों द्वारा अयोध्या में भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम, मथुरा में श्री कृष्ण, काशी में बाबा विश्वनाथ, गुजरात में सोमनाथ का मंदिर सहित लगभग 30 हजार मंदिरों को क्षति पहुंचाकर भारतीय सांस्कृतिक अवधरणायों को नष्ट कर हिंदू के आने वाली पीढ़ियों को आस्था से विमुक्त करने की कुचेष्टा की गई थी,आज उसी दिल्ली के शासक ने मंदिरों का निर्माण एवं मंदिरों का कायाकल्प कर दंडवत प्रणाम करके हिंदुत्व विचारधारा को संसार के पटल में पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा, 1528 ई में भगवान पुरुषोत्तम श्री राम के मंदिर को विधर्मी के द्वारा ढांचा निर्माण करने का दुस्साहस किया था। इसके लिए हमें 76 संघर्ष करना पड़ा, समाज के पौने चार लाख लोगों को अपने बलिदान देने पड़े। आज हमारा संघर्ष का उत्कर्ष काल चल रहा है, हम अपनी आंखों से भव्य श्रीराम का मंदिर देखने वाले हैं। उन्होंने कहा जिस नारी, मंदिर, वेद, संस्कृत, गौ, आस्था, विश्वास, तीर्थ, तीथंर्यात्रा की रक्षा के लिए भगवान स्वयं समय-समय पर अवतरित होते रहें हैं। आज हमें धर्मयोद्धा के रूप में सत्संग एवं मिलन केंद्र के माध्यम से हिंदू में एक नई चेतना जगाकर गोरक्षा, हिंदू कन्या रक्षा सहित अपनी सांस्कृतिक एवं धार्मिक मानबिंदुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखने का संकल्प लेकर समाज में काम करना होगा। उन्होंने कहा, वर्तमान चुनौतियों को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद अपने हितचिंतक अभियान के माध्यम से हिंदू समाज को सशक्त, संगठित एवं स्वावलंबी बनायेगी। उन्होंने कहा जन्म के आधार पर कोई व्यक्ति छोटा या बड़ा, पावन या अपवित्र नहीं होता है। सभी जाति, पंथ, भाषा, नगरवासी, वनवासी, गिरीवासी वाद से ऊपर उठकर समरस समाज खड़ा करना ही विश्व हिंदू परिषद का लक्ष्य है। उन्होंने कहा विश्व हिंदू परिषद का बोध वाक्य हिन्दव: सोदरा: सर्वे, न हिंदू पतितो भवेत्। मम दीक्षा हिंदू रक्षा, मम मंत्र समानता:। उन्होंने कहा भारत माता की जय बोलने वाले सभी भारतीय समाज हिंदू है, सभी आपस में सहोदर भाई है। खान-पान, रहन-सहन, भाषा अलग होते हुए भी सभी भारत माता के सुपुत्र हैं। इसकी झलक हमें वैष्णो देवी यात्रा, अमरनाथ यात्रा, सावन की कांवड़ यात्रा, कुंभ मेला में अनायास हिंदू समूह में दिखती है परंतु हमें इस हिंदू समूह को अपने घर, मोहल्ला, गांव एवं समाज में दिखे ऐसा कार्य करना है। उन्होंने कहा जो भारत माता की जय नहीं बोलता है, वह नागरिक हो सकता है, देश का पुत्र नहीं। उन्होंने कहा भारत वर्ष वीरों, पराकर्मियों, साधु-संतों, मठ-मंदिरों, ऋषि- मुनियों का देश है, इस देश को मजारों का देश नहीं बनने देंगे। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने कहा 30 अक्टूबर एवं 2 नवंबर को हुतात्मा दिवस के अवसर पर सभी जिला केंद्रों में रक्तदान शिविर तथा 6 नवंबर से 20 नवंबर तक हितचिंतक अभियान झारखण्ड प्रांत के सभी गांवों में चलेगा। उन्होंने कहा झारखण्ड के 31 हजार गांवों में 5 लाख हितचिंतक बनाये जायेंगे। हमें अपने लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए सभी गांवों की समिति बनाना होगा तथा समय दानी कार्यकर्ता निकलना होगा। समय दानी कार्यकतार्ओं के माध्यम से ही सशक्त समाज का निर्माण होगा। डॉ साहू ने कहा 1 दिसंबर से 10 दिसंबर तक शौर्य दिवस पर शौर्य संचलन/यात्रा, 23 दिसंबर को धर्म रक्षा दिवस तथा 15 जनवरी 2023 को समरसता दिवस के रूप में पूरे प्रांत में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह ने कहा प्रत्येक इकाई में संगठन की समिति, प्रत्येक समिति का सत्संग एवं सेवा केंद्र से समाज में एक नई जागरण होगी। समाज के जागरण से ही सामाजिक कुरीतियां दूर हो सकती हैं। उन्होंने कहा संगठन के विस्तार से ही समाज में परिवर्तन संभव है। आज हिंदू के विरोध में कोई बोलने का साहस नहीं करें, ऐसा सशक्त संगठन खड़ा करना भी विश्व हिंदू परिषद का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि भारतीय सांस्कृतिक एवं धार्मिक अवधारणाओं की सुरक्षा करना हमारा राष्ट्रधर्म है। हितचिंतक अभियान को सफल बनाने के लिए अभियान जिला संयोजक एवं सहसंयोजक की घोषणा की गई, जिसमें मुझे मेदनी नगर पलामू जिला के लिए संदीप कुमार दास को संयोजक एवं अमित तिवारी व विवेक चौबे को सहसंयोजक गढ़वा जिला के लिए किशोर सिंह को संयोजक शुभम चौबे एवं शुभम केसरी को सहसंयोजक तथा लातेहार जिला के लिए रविंद्र प्रसाद को संयोजक एवं सौरव साहू तथा संतोष पासवान को सहसंयोजक घोषित किये गये। विभाग बैठक में विश्व हिंदू परिषद मार्गदर्शक मंडल के प्रांत संयोजक स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, पलामू विभाग के अध्यक्ष शिव प्रकाश गुप्ता, संरक्षक देवेंद्र प्रसाद सिंह, विभाग मंत्री गौरव कुमार, पलामू जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, मंत्री दामोदर मिश्रा, गढ़वा जिला अध्यक्ष राजेश प्रसाद देव, मंत्री उमेश अग्रवाल, लातेहार जिला मंत्री संतोष पासवान, बजरंग दल संयोजक सौरव साहू, सहमंत्री विकास मित्तल सहित तीनों जिला के पदाधिकारी एवं जिला के अंतर्गत प्रखंड व पंचायत के पदाधिकारी गण उपस्थित थे। उक्त जानकारी विहिप के पलामू विभाग मंत्री गौरव कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse