राज्य कुश्ती चयन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सात सदस्यीय टीम रवाना

 

गढ़वा। झारखंड राज्य कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र के तत्वावधान में रांची स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती टीम के चयन ट्रायल गढ़वा से सात खिलाड़ी रांची रवाना हो गये हैं। इस ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों की टीम उत्तरप्रदेश के अमेठी में 16 सितंबर से 19 सितंबर तक आयोजित तीसरी अंडर-23 सीनियर फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल एवं महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेगी। गढ़वा जिला कुश्ती संघ के सचिव धीरज कुमार च्‘ौबे के नेतृत्व में टीम रांची रवाना हो गई है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले से 55 किलो वर्ग में विकास यादव, 57 किलो वर्ग में चंदन कुमार, 60 किलो वर्ग में दिलीप उरांव, 61 किलो वर्ग में रजनीकांत यादव, 65 किलो वर्ग में श्रवण उरांव फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जबकि ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता में 61 किलो वर्ग में उत्तम कुमार तथा 70 किलो वर्ग में अवध सिंह भाग लेंगे। जिला खेल पदाधिकारी तूफान पोद्दार सहित विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों में गढ़वा जिला खेल संघ के संरक्षक जिनाहूदिन खान, हॉकी गढ़वा के अध्यक्ष अरविंद तूफानी, धर्मराज भारती, तलवारबाजी संघ के सचिव धनंजय सिंह, टेबल टेनिस के सचिव आनंद सिन्हा, कमलेश दुबे, बैडमिंटन संघ के सचिव हंसानंद स्वामी, हॉकी गढ़वा के सचिव संजय देव, मंदीप आदर्श, कुश्ती संघ के सचिव धीरज च्‘ौबे, जंप रोपिंग के सचिव विक्रम ठाकुर, आंनद यादव, ओबैदुल्लाह, राम भरत, संजय यादव, नरेंद्र कुमार, प्रियंका कुमारी, रश्मि कुमारी, प्रतिमा कुमारी, मनोज तिवारी आदि का नाम शामिल है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse