लातेहार : बाल विवाह की जनजागरूकता के लिए निकला कैंडल मार्च

 

टीम एबीएन, लातेहार/ पलामू। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह के दुष्पपरिणाम के प्रति जनजागरूकता फैलाने एवं इसके रोकथाम के लिए लातेहार समाहरणालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर उपायुक्त लातेहार भोर सिंह यादव ने कहा कि कम उम्र में बच्चियों की शादी होने से उनकी पढ़ाई बाधित होती है तथा कम उम्र में मां बनने पर उसके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार बाल विवाह को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील किया यदि आपके आस पड़ोस में बाल विवाह हो तो उसे रोकने में अपनी भागीदारी दें। उपायुक्त लातेहार ने कहा राज्य सरकार बच्चियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने तथा बाल विवाह को रोकने के लिए सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना संचालित कर कर रही है। सभी स्तर पर किसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक बच्चियों को इसका लाभ मिल सके। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रेणु रवि ने उपस्थित लोगों को बाल विवाह के रोकथाम में अपनी भागीदारी देने की शपथ दिलायी। इसके बाद बाल विवाह के खिलाफ जनजागरूकता के लिए समाहरणालय परिसर से कैंडल मार्च निकाला गया। कार्यक्रम का संचालन बचपन बचाओ आंदोलन के जिला समन्वयक रविशंकर ने किया। मौके पर अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार शेखर कुमार, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी रीना कुमारी, बीडीओ मेघनाथ उरांव, सीओ रूद्र प्रताप, तेजस्विनी परियोजना के मिथिलेश कुमार शर्मा, राजकुमार, चाइल्डलाइन लातेहार के समन्वयक आशुतोष कुमार, शशिकला कुमारी, रोज बालगृह के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सहित जिले के अन्य पदाधिकारी, तेजस्वी क्लब की छात्र-छात्राएं एवं आमजन उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse