लॉर्ड्स टेस्ट : पारी और 76 रनों से जीत इंग्लैंड ने की बराबरी

 

लीड्स। भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने चौथे दिन सुबह के सत्र में अपने घुटने तक दिए और उसे तीसरे टेस्ट के चौथे दिन शनिवार को पारी और 76 रन से हार का सामना करना पड़ा और इंग्लैंड ने इस जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। भारत ने लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट में 151 रन की जीत में जो जज्बा दिखाया था वह लीड्स में नदारद रहे। भारतीय कप्तान विराट कोहली का तीसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला उल्टा पड़ा और भारतीय टीम पहले दिन 41 ओवर के अंदर 78 रन पर सिमट गयी। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 432 रन बनाकर 354 रन की रिकॉर्ड बढ़त हासिल की। भारत ने मैच के तीसरे दिन संघर्ष करते हुए दो विकेट पर 215 रन बनाये थे और लग रहा था कि वे चौथे दिन संघर्ष लम्बा खीचेंगे लेकिन इंग्लैंड ने दूसरी नयी गेंद के साथ भारतीय बल्लेबाजों पर कहर बरपा दिया और भारतीय टीम 278 रन पर सिमट गयी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse