जीएम संध्याकालीन कॉलेज, इचाक में बजट निर्माण प्रक्रिया उद्देश्य और वर्तमान ढांचा पर सेमिनार

 

टीम एबीएन, इचाक (हजारीबाग)। जीएम संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक में बजट निर्माण प्रक्रिया उद्देश्य और वर्तमान ढांचा पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में स्नातक के अर्थशास्त्र विभाग के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस सेमिनार में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं में गंगा कुमारी,पिंटू रजक, करीना कुमारी, रोहित कुमार, सैनु कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, सपना कुमारी, सब्बा प्रवीण, मधु कुमारी इत्यादि ने बजट की प्रक्रिया पर अपने अपने विचार रखे और बताया कि सरकारी बजट सरकार के अनुमानित आय एवं व्यय का वार्षिक विवरण होता है बजट का अर्थव्यवस्था पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। सरकार जनहित में अपनी नीतियों का कार्यान्वयन करना चाहती है। नीतियों के कार्यान्वयन के लिए उसे न्याय करना पड़ता है और इस बैंक को पूरा करने के लिए उसे संसाधनों की आवश्यकता पड़ती है। इस प्रकार बजट सरकारी नीतियों के कार्यान्वयन का एक साधन है। जब सरकार बजट के अनुरूप तय करती है तो अर्थव्यवस्था के विकास पर उसका प्रत्यक्ष प्रभाव पड़ता है। इसी प्रकार व्यय को पूरा करने के लिए जब सरकार टैक्स तथा अन्य स्रोतों से धन एकत्रित करती है तो उसे भी अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों को प्रभावित करते बिना नहीं कर सकते। किस प्रकार अर्थव्यवस्था में बजट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सरकार बजट के द्वारा ही देश के आर्थिक नीतियों को जनता के समक्ष प्रस्तुत करती है। बजट देश में वस्तुओं एवं सेवाओं की मांग एवं पूर्ति, बचत, विनियोग, रोजगार एवं आय के स्तर इत्यादि को प्रभावित कर देश की अर्थव्यवस्था में आवश्यक परिवर्तन लाता है। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता से पहले का बजट, स्वतंत्रता के बाद का बजट उसका इतिहास, बजट के प्रकार तथा वर्तमान में बजट का महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में अर्थशास्त्र के शिक्षक रत्नेश कुमार राणा, प्रभारी पंकज कुमार, संगम कुमारी, अजय उरांव, रियाज अहमद, अजीत हांसदा, आशीष कुमार पांडेय उपस्थित हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse