दारू : स्कूली बच्चों ने जाना हैंडवाश का तरीका

 

टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। दारू प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय तिलैया में बच्चों को साफ सफाई और हैंडवाश करने का सही तरीका बताया गया। हैंडवाश कार्यक्रम से पूर्व बच्चों को और वहा उपस्थित ग्रामीण महिलाओं को पेयजल कनीय अभियंता अरुण कुमार और जल स्वक्षताअभियान कि एस बी एम उमा देवी ने बच्चों को और वहां उपस्थित ग्रामीण महिलाओं को साफ सफाई और स्वच्छता के प्रति शपथ ग्रहण कराया गया। अरुण कुमार ने बताया कि आप अपने घरों के आस पास साफ सुधरा रखे, नालियों में पानी जमने न दे जिससे कि उसमें कीटाणु पैदा ना हो। बच्चों को खेलकूद कर आने पर उनके हाथों को अच्छे तरीके से हैंडवाश कराये। सीनियर सेतु दीदी किरण कुमारी के द्वारा बच्चों को हैंडवाश करने का सही तरीका बताया गया। भोजन करने से पूर्व, भोजन करने के बाद और शौच करने के बाद अपने हाथों को कैसे साफ करना है जिससे कीटाणु हमारे शरीर मे प्रवेश ना करे इसके लिए सभी बच्चों को हैंडवाश कर उसकी जानकारी दी गयी। मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यपिका मीना कुमारी सेतु दीदी सुमन देवी, सीसी संगीता कुमारी सहित कई ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse