सीएम का कोडरमा आगमन : कार्यक्रम स्थल पहुंच उपायुक्त ने लिया तैयारियों का जायजा

 

टीम एबीएन, कोडरमा। कल दिनांक- 18.10.2022 को माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कोडरमा आगमन का कार्यक्रम तय है। माननीय मुख्यमंत्री ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम’ के तहत कोडरमा के बागीटांड़ स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। साथ ही जिले के जनप्रतिनिधि भी इसमें हिस्सा लेंगे। मौके पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे साथ ही योग्य लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे। इसी क्रम में सोमवार को कोडरमा उपायुक्त आदित्य रंजन ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ किया और तैयारियों को लेकर सम्बंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही मुख्यमंत्री सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव से बातचीत की। मौके पर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, उप विकास आयुक्त लोकेश मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार व अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse