टीम एबीएन, हजारीबाग। नगर आयुक्त के कार्यालय कक्ष में जुडको एवं पीएमसी के साथ शहरी जलापूर्ति योजना से संबंधित बैठक संपन्न हुई। बैठक में अरुण कुमार, अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर स्पेशलिस्ट, जुडको के प्रोजेक्ट मैनेजर विनय कुमार, जुडको के असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर प्रणव झा तथा पीएमसी से स्वपन सेन उपस्थित थे। नगर आयुक्त ने नगरवासियों को जल्द पेयजल उपलब्ध कराने का निर्देश जुडको को दिया गया। जुडको से आये प्रोजेक्ट मैनेजर विनय कुमार ने बताया कि हजारीबाग जलापूर्ति योजना हेतु 11 ईएसआर (जलमीनार) में से 5 ईएसआर पूर्ण हो चुका है। साथ ही बताया गया कि 3 महीने बाद छड़वा डैम से 8 एम एल डी (डब्लूटीपी) तथा झील से 1 एमएलडी (डब्ल्यूटीपी) से लगभग 7000 घरो में शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो पायेगा। इसके लिए लाभुकों के पास होल्डिंग नंबर होना अनिवार्य है। नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि जिन्होंने अभी भी होल्डिंग नंबर नही लिया है, वे कायार्लय में संपर्क कर होल्डिंग नंबर ले ताकि वे इस महत्वपूर्ण योजना के लाभ से वंचित न हो।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse