शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

 

एबीएन डेस्क। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कल रात उल्टी और चक्कर आने की शिकायत के बाद परिवार वाले उन्हें मेदांता अस्पताल ले गए थे. फिलहाल शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को क्रिटिकल केयर टीम के सुपरविजन में रखा गया है। उनकी देखरेख डॉ तापस की टीम कर रही है मेदांता अस्पताल के सेंटर हेड मिस्टर मुख्तार ने ईटीवी भारत को बताया कि मंत्री की स्थिति स्टेबल है। उन्होंने यह भी बताया कि कि मंत्री के लंग्स का इलाज करने वाले डॉ अपार जिंदल से भी मेदांता की टीम संपर्क में है. उन्हें मंत्री के हेल्थ कंडिशन की जानकारी दी जा रही है. फिलहाल चिंता जैसी कोई बात नहीं है। देखरेख में किसी तरह की कोताही न हो इसलिए उन्हें क्रिटिकल केयर टीम के सुपरविजन में रखा गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse