टीम एबीएन, हजारीबाग। सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 19 अक्टूबर 2022 को पीएस बैंस, महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केंद्र और विद्यालय के तत्वावधान में मेरू परिसर स्थित एडम ग्राउंड में दिवाली के अवसर पर 01 दिवसीय भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में आम जन-मानस की उपस्थिति को इस बार न केवल सुगम बनाया जायेगा, अपितु उसमें अपने खान-पान व मिठाई के स्टॉल, खिलौने, कपड़े, पटाखों की दुकान एवं झूले इत्यादि लगाकर भागीदार हो सकेंगे। इस संबंध में सुविधा हेतु एचके पाठक, उपसमादेष्टा (7982871380), निरीक्षक (प्रशासनिक) जितेंद्र कुमार (9149748016) से संपर्क स्थापित कर मेले में स्टॉल लगाने की अनुमति प्राप्त कर सकते हैं। दिवाली मेले का आयोजन सुबह 1000 बजे से सायंकाल चार बजे तक रहेगा, आने वाले सभी आगंतुकों से निवेदन है कि वे मेले में अनुशासन के नियमों का सदृढ़ता से पालन करे। प्रशिक्षण केंद्र और विद्यालय व सहायक प्रशिक्षण केंद्र के संयुक्त रूप से मेले का आयोजन इसे और अधिक भव्य और व्यापक बनायेगा। प्रशिक्षण केंद्र और विद्यालय के सभी समूह व सहायक प्रशिक्षण केंद्र की सभी कंपनियां अपने खाने-पीने के स्टॉलों के साथ-साथ मनोरंजन और रोमांच उत्पन्न करने वाले खेलो का आयोजन भी करेगी। सीमा सुरक्षा बल जो भारत के हर प्रांत के बहादुर जवानों का समूह है व उनके परिवारजनों के साथ मिलन राष्ट्र की पूरी संस्कृति की झलक आपको इस मेले के दौरान देखने को मिलेगी। एक ही स्थान पर समस्त भारत के स्वादिष्ट व्यंजनों जैसे दक्षिण भारत का इडली डोसा, उत्तर भारत के छोले भटुरे के साथ साथ शाकाहारी एवं मांसाहारी व्यंजनों इत्यादि का स्वाद लिया जा सकेगा। वहीं दूसरी तरफ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर ईनाम भी जीते जा सकेंगें। मेले में सभी के मनोरंजन हेतु सीमा सुरक्षा बल के जॉज एवं ब्रास ब्रांड की टीम निरंतर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित करेगी। मेले के आयोजन के दौरान अनुशासन व सुरक्षा का विशेष ध्यान व सावधानी बरती जायेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse