फैशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए लोहरदगा के जिम्मी गुप्ता रांची में सम्मानित

 

टीम एबीएन, लोहरदगा। फैशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए लोहरदगा के जिम्मी गुप्ता को रविवार विधानसभा के ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में रांची के विधायक सीपी सिंह के द्वारा सम्मानित किया गया। जिम्मी को कला और मॉडलिंग से रोजगार के अवसर को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया है। जिम्मी गुप्ता ने कहा कि जब आप बेहतर काम करते हैं और जब सम्मान मिलता है, तो बेहतर काम करने की शक्ति मिलती है। फैशन इंडस्ट्री में कैरियर बनाने वाले झारखंड के युवक- युवतियों को सही रास्ता बताने का मेरा हमेशा प्रयास रहता है। उनका मार्गदर्शन करता हूं। झारखंड के युवक युवतियां अपना कैरियर कैसे बना सकती है। इस इंडस्ट्री में क्या- क्या परेशानियां आती है। किस तरह अपने कैरियर को आगे बढा सकते हैं। झारखंड के युवक युवतियों को इसी प्रकार आगे भी मार्गदर्शन करते रहूंगा। जिम्मी गुप्ता ने फैशन इंडस्ट्री में अपनी मेहनत से अपनी एक अलग पहचान बनायी है। फैशन इंडस्ट्री में उनका लगभग 18 साल से अधिक का अनुभव है। द हाइवे फैशन वीक का आयोजन कर नये नये प्रतिभाओं के मौका दे रहे हैं। फैशन शो के माध्यम से यहां के मॉडल और फैशन डिजाइनरों को एक मंच प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित करने का काम कर रहे हैं। उनके फैशन शो में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मॉडलों और फैशन डिजाइनरों का जमावड़ा होता है। इससे स्थानीय मॉडल और डिजाइनरों को काफी कुछ सीखने का मौका मिलता है। झारखंड के युवाओं को इधर उधर नहीं भटकना पडे़, इसलिए उन्हें एक मंच देकर उनको प्रोत्साहित कर रहे हैं। जिम्मी देश के कई मशहूर फैशन शो का हिस्सा बन चुके हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse