टीम एबीएन, रांची। झारखंड सहित पूरे देशभर में रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने 75 डिजिटल बैंक यूनिट का उद्घाटन किया। डिजिटल को बढ़ावा देने के लिए शुरू ये डिजिटल बैंक 24 घंटे कार्यरत रहेंगे। देश भर में कुल 75 सेंटर का एक साथ होगा उद्घाटन किया गया है। इसमें झारखंड की राजधानी रांची के बेड़ो स्थित सेंटर पूरे राज्य में एकमात्र है जिसका भी उद्घाटन ऑनलाइन किया गया। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य है पूरे देश को डिजिटल लाइफ करना और खासकर ग्रामीण इलाकों में भी डिजिटल की लौ को जलाना ताकि डिजिटल लाइफ से कोई भी व्यक्ति अछूता न रहे और इसका लाभ लिया जा सके। इसी उद्देश्य से इस यूनिट का उद्घाटन किया गया है, जो 24 घंटे काम करता रहेगा और प्रधानमंत्री के इस पहल से डिजिटल लाइज़ इंडिया के सपने को बल मिलेगा। ऑनलाइन उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधन करते हुए कहा कि आज देश एक बार फिर डिजिटल इंडिया का साक्षी बन रहा है। मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद सुदर्शन भगत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse