टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 16/10/22 को भारतीय किसान संघ झारखंड प्रदेश पाधिकारी एवम कार्यकारणी की बैठक बरियातू स्थित विकास भारती सभागार में हुआ। इस बैठक में भारतीय किसान संघ ने दिल्ली के रामलीला मैदान में 19 दिसंबर में आयोजित विशाल गर्जना रैली के लिए झारखंड से जाने वाली किसानों की संख्या और किसानों को ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनायी। इसको लेकर इस रैली को सफल बने हेतु प्रकाश कुमार सिंह को कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया है। साथ में दिरेंद्र अग्रवाल और चत्रदारी महतो को भी सहयोगी बनाया गया है। साथ ही सभी जिलों के लिए भी प्रभारी नियुक्ति की गयी है। इस बैठक में भारतीय किसान संघ के प्रांत के प्रभारी प्रकाश नारायण तिवारी, जय कुमार सिंह, मनधीरण महतो, मनोज साहू, दीपक ओरावन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse