अखिल भारतीय पुरुष सैनिक सेवा हजारीबाग ने बनायी संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति

 

टीम एबीएन, हजारीबाग। रविवार को अखिल भारतीय पुरुष सैनिक सेवा हजारीबाग की बैठक कैप्टन राधा बल्लभ द्वारा पर्यवेक्षक कर्नल अखौरी रंजन सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष, कर्नल अजय कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष, सिद्धनाथ सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री के निगरानी मे परिसदन सभा कक्ष में हुआ। आज नये सिरे से जिलाध्यक्ष, जिला सेक्रेटरी और जिला कोषाध्यक्ष का चुनाव प्रदेश के पर्यवेक्षक की निगरानी में किया गया। कैप्टन धनुषधारी सिंह को सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष चुन लिया गया। कैप्टन प्रदीप कुमार पांडे को जनरल सेक्रेटरी और सूबेदार मेजर हरिहर प्रसाद को कोषाध्यक्ष चुना गया। आज की बैठक में संगठन को मजबूत करने के उपाय पर काफी जोर दिया गया। साथ ही पूर्व सैनिकों के वेलफेयर के लिए जैसे ईसीएचएस, कैंटीन फैसिलिटी तथा अन्य कई समस्याओं के निदान पर चर्चा हुई। आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की सदस्यता अभियान भी चलाया गया, जिसमें काफी पूर्व सैनिक बढ़-चढ़कर कर भाग लिये। पर्यवेक्षक कर्नल अखौरी रंजन सिन्हा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि जिस जिले में पोलो क्लिनिक या ईसीएचएस हॉस्पिटल नहीं है, वहां के पूर्व सैनिक जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी के माध्यम से अपने अपने पे अकाउंट्स ऑफिस चिट्ठी भेजकर ₹1000 प्रतिमाह क्लेम कर सकते हैं। आज की मीटिंग में पूर्व सैनिक सेवा पूर्व सैनिकों ने बढ़-चढ़कर के भाग लिया है। मौके पर कर्नल अखौरी रंजन सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष कर्नल अजय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री कैप्टन धनुषधारी सिंह, अध्यक्ष हजारीबाग कैप्टन प्रदीप कुमार पांडे, जनरल सेक्रेटरी हजारीबाग सूबेदार मेजर हरिहर प्रसाद, कोषाध्यक्ष हजारीबाग, कैप्टन राधा बल्लभ, कैप्टन नीरज सिंह, सूबेदार मेजर एके पांडे, सूबेदार मेजर ए के राना, सूबेदार एसके सिंह, सूबेदार अजीत सिंह, सूबेदार रितेश सिंह, हवलदार अनिल सिंह, हवलदार अर्जुन सिंह, हवलदार बैजनाथ मेहता, नायक राम लखन सिंह, नायक विवेक, सार्जेंट रविंद्र प्रसाद, हवलदार रमेश सिंह, हवलदार सुदामा तिवारी, हवलदार सुजीत, ओम प्रकाश के अलावे अन्य कई पूर्व सैनिक उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse