टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। पीडीएस के माध्यम से बांटे जाने वाले चावल की बोरी में चावल के आकार के कुछ पोषणयुक्त आहार मिलाकर भेजा जा रहा है। मिलावटी पोषक तत्व बिल्कुल ही प्लास्टिक जैसे चावल के आकार के दाने हैं। चावल में देखकर चुरचू प्रखंड के बहेरा पंचायत के विभिन्न पीडीएस केंद्रों में इस बार मिलावटी पोषक खाद युक्त चावल वितरण किये गये। लाभुकों को इसकी जानकारी नहीं होने के कारण इसकी शिकायत मुखिया देवकी महतो से की। कुछ लाभुकों के चावल से अलग कर लाये गये चावल की तरह दिखने वाला पदार्थ देख मुखिया अचंभित हो गये। पदार्थ बिलकुल ही प्लास्टिक की तरह है। यह पदार्थ प्रत्येक चावल की बोरी में लगभग दो से ढाई किलो की मात्रा में मिलावट की गई है। लेकिन यह खबर देखते देखते आग की तरह फैल गई। लोग चावल बनाने से इंकार करने लगे। इसकी जानकारी चुरचू के प्रभारी एमओ राजेश कुमार शर्मा को मुखिया के ने दी। उन्होंने बताया कि अब पोषणयुक्त आहार चावल की बोरी में चावल के साथ भेजी जा रही है। ऐसे पहले से लाभुकों को विभागीय जानकारी देनी चाहिए थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse