टीम एबीएन, कटकमदाग (हजारीबाग)। हजारीबाग के कटकमदाग प्रखंड के ढेंगूरा पंचायत में आज से फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि कटकमदाग के जिप सदस्य जीतन शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा फुटबॉल को किक मार टूर्नामेंट का आगाज किया। मौके पर संबोधित करते हुए जिप सदस्य ने कहा कि फुटबॉल एक ऐसा खेल है जिससे शारीरिक के साथ मानसिक विकास भी होता है। कहा कि वे अपने क्षेत्र में फुटबॉल जैसे खेल के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य कटकमदाग के वैसे खिलाड़ी (जो फुटबॉल में प्रतिभावान हैं) उन्हें आगे बढ़ाना तथा उनको उस मुकाम तक पहुंचाना है जिसका वो हकदार हैं। ऐसे आयोजन से प्रतिभा को बाहर आने का मौका मिलता है और उन्हें प्रतिभावान खिलाड़ियों को वह जिला और राज्य स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि राजू यादव, वार्ड सदस्य मोहमद जावेद, रवि कुमार, सुरेंद्र कुमार, खेल समिति के सारे प्रतिनिधि समेत सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse